केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस के ये है प्रत्याशी

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस के ये है प्रत्याशी

केदारनाथ में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस बार भी कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रत्याशी पर दांव लगाया है।

उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 2017 में केदारनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके मनोज रावत को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। मनोज रावत ने 2022 में इसी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। हालांकि पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा ने अभी तक विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 29 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

1970 में जन्मे मनोज रावत के राजनीतिक करियर को देखें तो वह 2017 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

पत्रकार से राजनेता का सफर

हार के बावजूद मनोज रावत अपने क्षेत्र में लगातार बने रहे। यही वजह है कि पार्टी ने 2024 के विधानसभा उपचुनाव में उन पर भरोसा जताया है और केदारनाथ सीट से टिकट दिया है। मनोज रावत एआईसीसी के सदस्य हैं और उनकी दबंग और विद्वान नेता की छवि है। उन्होंने राजनीति में आने से पहले एक पत्रकार के रूप में काम किया। अपने पत्रकारिता के करियर में रावत ने कई बड़ी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को अपनी लेखनी के जरिए जनता तक पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने इंवेस्टिगेशन जर्नलिज्म के रूप में भी काम किया है।

मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत कल दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, डॉ हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, लखपत सिंह बुटोला, विरेन्द्र जाति, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी विक्रम सिंह नेगी, मनोज तिवारी सहप्रभारी ललित फर्स्वाण एवं जयेन्द्र रमोला, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण सहित पार्टी के विधायकगण व वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this