बाबा केदार के दर पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, तीर्थ पुरोहित एवं पुजारियों ने रुद्राक्ष एवं फूल मालाओं से किया स्वागत

बाबा केदार के दर पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, तीर्थ पुरोहित एवं पुजारियों ने रुद्राक्ष एवं फूल मालाओं से किया स्वागत

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही विश्व जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर केदारनाथ आगमन पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले, साथ ही तीर्थ पुरोहित एवं पुजारियों द्वारा उनका रुद्राक्ष एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खडे श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाये।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम आज बाबा केदार की पवित्र धरती पर मौजूद हैं तथा हमें उनके दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा अपनी अंतिम चरण में है तथा इस यात्रा में अब तक लगभग 43 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन कर लिये हैं, इस यात्रा में कई कठिनाइयां भी आयी है किन्तु शासन प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करायी गयी बेहतर सुविधाओं व व्यवस्थाओं के सफल संचालन से ही यात्रा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुई है। इसके लिए उन्होंने यात्रा व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, आईटीबीपी सहित तीर्थ पुरोहितों का भी आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी से ली। उन्होंने कहा कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उन कार्यों को पूर्ण करने में सभी अधिकारियों एवं इंजीनियरों व श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है जो विषम कठिन परिस्थितियों में दिन रात कार्य कर केदारपुरी को दिव्य एवं भव्य बनाये जाने के लिये कार्य कर रहे हैं, जिसके लिये उन्होंने सभी के योगदान के लिये उनकी सराहना एवं प्रशंसा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केदारनाथ में काम कर रहे श्रमिकों एवं कार्मिकों को किसी भी प्रकार कोई परेशानी एवं असुविधा न हो, साथ ही उनके खान-पान एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, अमित श्रीवास्तव एडीसी राज्यपाल, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ विकास प्राधिकरण योगेन्द्र सिंह, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, महावीर तिवारी, लक्ष्मी नारायण जुगरान, ओमप्रकाश शुक्ला, राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, विनोद शुक्ला, संजय तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा बल एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this