Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने जवानों के संग मनाई दीपावली, साथ में किया भोजन
उत्तराखंड न्यूज़

सीएम धामी ने जवानों के संग मनाई दीपावली, साथ में किया भोजन

बनबसा एसएसबी चौकी में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी, एसएसबी जवानों से मुलाकात की। सीएम धामी ने सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि जब सीमा पर जवान जागकर सरहद की निगहबानी करता है तब जाकर हम चैन की नींद सो पाते है। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों, जवानों के साथ बैठकर भोजन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि एक सैनिक अपने सेना व अर्धसैन्य बल में अपनी सेवाकाल के दौरान देश की रक्षा का कार्य करता जब वह अपनी इस सेवा से सेवानिवृत्त हो जाता है, उसके उपरांत वह समाज की सेवा में जुट जाता है इसलिए कोई भी सैनिक भूतपूर्व सैनिक नहीं होता है वह हमेशा ही देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाला वीर सैनिक होता है। जब वह सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच के रूप में तैनात होता है, तब वह देश की सुरक्षा कर रहा होता है और जब वह सेवानिवृत्त होकर घर आता है फिर सामाजिक सेवा करने लग जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने सैनिकों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आज उन सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। जिन्होंने सेना में रहकर लगातार देश कीसीमाओं की रक्षा कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, जो आज भी उसी प्रकार समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी सेना के परिवार से हूं। सेना के साथ ही रहकर पला बड़ा हूं वहीं के संस्कार मुझे मिले हैं। पूर्व सैनिकों के साथ जाकर उनकी सेवा करने का अवसर मुझे जो प्राप्त हुआ है मैं उसके लिए मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं।

उन्होंने कहा कि भारत की सेना का इतिहास एक गौरवशाली इतिहास रहा है। देश की आजादी के बाद हमारी सेना ने जीतने भी युद्ध लड़े हैं उसमें अपना अदम्य साहस हमारे वीर सैनिकों ने दिखाया है। कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस दिखाकर भारतीय सेना ने पुरे विश्व को एक वीर सेना के रूप में प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों तथा उनके परिवारजनों की अनेक प्रकार की समस्या होती है सरकार समस्या के निदान है तत्परता से कार्य कर रही है। हमारी सेना में देश भक्ति का जज्बा दिखता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन जैसे निर्णय लेकर सैनिकों के मनोबल को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना गोली के बदले गोला फेंककर दुश्मनों को खत्म करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली बहुत विशेष है, क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए हैं। आज वह अपने घर पर विराजमान हैं

अपने बनबसा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बनबसा बाजार में पैदल भ्रमण कर स्थानीय जनता व व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी, उन्होंने सभी के दीर्घायु, सुख एवं शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर उनको दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्थानीय जनता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles