साईबर फ्रॉड एवं साईबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये – दीपक कुमार

साईबर फ्रॉड एवं साईबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये – दीपक कुमार

सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार ने जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री घोषणाओं के अनुपालन और सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जन समस्याओं के निस्तारण की प्रगति के साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार उत्तरकाशी जिले के 5 और 6 नवम्बर को दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। उत्तरकाशी पहुंचने पर सचिव दीपक कुमार ने एनआईसी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत अधिकारी नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही जन समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन कर इनमें विभिन्न विभागों की सेवाओं और सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र लोगों के आवेदन पत्र भरवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दीपक कुमार ने साईबर फ्रॉड एवं साईबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने के प्रयास करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग के स्तर से विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय। उन्होंने जिले में पर्यटन एवं बागवानी के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत बताते हुए कहा कि इन दोनों अत्यंत संभावनाशील क्षेत्रों में जिले को अग्रणी बनाए रखना होगा।

सचिव दीपक कुमार ने आजीविका संवर्द्धन एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में सर्वाधिक एवं सबसे कम व्यवसाय करने वाले 10-10 स्वयं सहायता समूहों को चिन्हित किया जाये। इससे स्वयं सहायता समूहों के कारोबार को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रकाशित ‘मेरी योजना‘ पुस्तक को भी गांव-गांव तक पहुंचाने की अपेक्षा की।

सचिव दीपक कुमार ने मनरेगा, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सड़कों को गड्ढामुक्त करने की प्रगति सहित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की भी जानकारी ली।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में संचालित विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं के अनुपालन और सीएम हेल्पलाईन से जन शिकायतों की सुनवाई के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this