सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेला, सांसद अनिल बलूनी ने किया मेले का शुभारंभ

सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेला, सांसद अनिल बलूनी ने किया मेले का शुभारंभ

सवाड़ में सैनिक म्यूजियम के लिए सांसद निधि से 10 लाख देने की घोषणा की, 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में 14 लाख लागत से निर्मित स्मारक का किया अनावरण।

देवाल ब्लाक के दूरस्थ सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में शहीद सैनिकों की स्मृति और सम्मान में आयोजित तीन दिवसीय 17वां अमर शहीद सैनिक मेले का आगाज हो गया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मेले का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाऐं दी। उन्होंने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्वासुमन अपिर्त करते हुए वीर भूमि के अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान गढ़वाल सांसद ने सवाड़ गांव में सैनिक म्यूजियम के लिए 10 लाख देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सवाड़ में केन्द्रीय विद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकृत कराया जाएगा। मेला समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने परमपरागत बाधयत्रों के साथ गढ़वाल सांसद का भव्य स्वागत किया करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

सैन्य बाहुल्य गांव सवाड से 22 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। जबकि 38 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध, 14 सैनिकों ने पेशावर कांड तथा 17 सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है। सवाड गांव से 1971 बांग्लादेश युद्ध में 28 सैनिकों, ऑपरेशन व्यूल स्टार में 15 सैनिकों ने भाग लिया था। वीर भूमि सवाड़ से वर्तमान में भारतीय सेना में 128 सैनिक सेवारत है।

शहीद सैनिक मेले में जनता को संबोधित करते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर करने का सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। अमर शहीदों को नमन करते हुए सांसद ने कहा कि उनकी सरकार ने सैनिकों का हमेशा सम्मान किया है। राज्य सरकार ने भी शहीद सैनिक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी सेवा अवसर दिया जा रहा है। इस दौरान सांसद ने 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में 14 लाख लागत से निर्मित स्मारक का अनावरण भी किया। सांसद ने कहा कि मैं सैन्य बाहुल्य गांव में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने सवाड़ गांव में जल्द ही केन्द्रीय विद्यालय के प्रस्ताव को पास कराने का आश्वासन भी दिया।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि देवाल ब्लाक में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने सांसद से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने की मांग की। विधायक ने सवाड मेले के सफल संचालन के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, मेलाध्यक्ष आलम सिंह, संयोजक दयाल सिंह, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बडी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this