टीएचडीसी की महिला टीम ने फहराया परचम, बैंडमिंटन टूर्नामेंट में जीते स्वर्ण एवं रजत पदक

टीएचडीसी की महिला टीम ने फहराया परचम, बैंडमिंटन टूर्नामेंट में जीते स्वर्ण एवं रजत पदक

नोएडा इंडोर स्टेडियम में 04 से 07 दिसंबर, 2024 तक आयोजित टूर्नामेंट का आयोजन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में किया गया। इस टूर्नामेंट में विद्युत क्षेत्र के सभी सार्वजनिक उपक्रमों की टीमों द्वारा हिस्सा लिया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की महिला टीम ने प्रतिष्ठित 29वें अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम बैंडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण एवं रजत पदक जीते। इस उपलब्धि पर निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर. के. विश्नोई ने टीएचडीसी की महिला टीम को बधाई दी और कहा कि मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है। इस टूर्नामेंट में महिला टीम ने महिला एकल वर्ग और महिला युगल वर्ग में स्वर्ण और महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। नोएडा इंडोर स्टेडियम में 04 से 07 दिसंबर, 2024 तक आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में किया गया जिसकी मेजबानी एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा की गई। इस टूर्नामेंट में विद्युत क्षेत्र के सभी सार्वजनिक उपक्रमों की टीमों द्वारा हिस्सा लिया गया।

आरके विश्नोई ने कहा कि टीम का दृढ़ संकल्प, कौशल और टीम वर्क सराहनीय है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम ऐसे शानदार प्रदर्शन करती रहेगी और भविष्य में और अधिक सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी की महिला कर्मचारियों को कंपनी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देखना गर्व की बात है। हमने हमेशा महिलाओं को खेल और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करने का प्रयास किया है, और यह उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक) शैलेन्द्र सिंह ने भी महिला टीम की जीत और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने भावना रावत, वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने, तथा भावना रावत औरकृष्नेन्दु पीजे, सहायक प्रबंधक द्वारा युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने तथा टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर टीम टीएचडीसीआईएल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि खेल में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी उजागर करती है। मैं उन्हें उसी जुनून के साथ जीत के सफर को जारी रखने और आगे चलकर और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

शैलेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को दोहराया, जिन्होंने राष्ट्र के आर्थिक विकास में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर लगातार जोर दिया है। उन्होंने कहा, “टीएचडीसीआईएल हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने तथा खेल एवं संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने में अग्रणी रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी महिला कार्यबल पर बहुत गर्व है और हमारी महिला टीम का उल्लेखनीय प्रदर्शन उनकी ताकत, क्षमता और भावना का सच्चा प्रमाण है, जो प्रधानमंत्री के अधिक समावेशी और सशक्त समाज के आह्वान के अनुरूप है। टीएचडीसीआईएल की महिला टीम ने ऋषिकेश स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में निदेशक (कार्मिक) को ट्रॉफी सौंपी। महिला टीम में भावना रावत, कृष्नेन्दु पीजे, ज्योति मीना, वर्षा जोशी, जयश्री और जागृति हाइमा शामिल थीं।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में टीएचडीसीआईएल की महिला टीम का शानदार प्रदर्शन प्रतिभा, टीमवर्क और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उनकी उपलब्धियां सभी कर्मचारियों के लिए जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए प्रयास करने की प्रेरणा का काम करती हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this