Home उत्तराखंड न्यूज़ पैराग्लाइडिंग पायलटों ने हवा में करतब दिखाकर पर्यटकों को किया रोमांचित
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बरसरोकार

पैराग्लाइडिंग पायलटों ने हवा में करतब दिखाकर पर्यटकों को किया रोमांचित

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पैराग्लाइडिंग पायलट एवं विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटों ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया।

पैराग्लाइडिंग मंत्रा के निदेशक तानाजी टाकवे ने बताया कि एसआईवी एवं एक्रो प्रतियोगिता के कुल तीन चरण होने हैं, जिसमें से द्वितीय चरण आज सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया एवं तीन चरणों के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाना है। प्रथम चरण एसआईवी में 60 पैराग्लाइडिंग पायलट एवं एक्रो में 40 पैराग्लाइडिंग पायलट ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने सफलतापूर्वक द्वितीय चरण पूर्ण किया।

जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि टिहरी झील में एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु 6 स्काई डाइवर बुलाये गए है, जो पैराशूट तथा पैरामोटर से स्काई डाइविंग कर पर्यटको को रोमांचित कर रहे है। 22 दिसम्बर को प्रतियोगिता का समापन होना है, जिसमें विजेताओं को 14.50 लाख की नगद धनराशि पुरस्कार के रूप में वितरित की जानी है।

उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग के प्रति पर्यटकों को आकर्षित किए जाने की दृष्टिगत सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के निर्देशानुसार विभाग द्वारा पर्यटकों को निःशुल्क पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही है, जिसके लिए 35 पैराग्लाइडिंग पायलट पृथक से आमंत्रित किए गए हैं। अब तक 225 पर्यटक निःशुल्क पैराग्लाइडिंग कर चुके है। उन्होंने बताया कि टिहरी में निःशुल्क पैराग्लाइडिंग करवाये जाने का उद्देश्य यह है कि पर्यटक टिहरी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच ले सकें और भविष्य में जिन स्थानीय युवाओं ने पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है वह अपना रोजगार कर सकें।

कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल में एक्रो वर्ल्ड कप एवं एसआईवी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा किया गया था। इस मौके पर क्षेत्रीय विधाायक किशोर उपाध्याय ने टेक ऑफ प्वांइट कुठ्ठा से हिमांचल के पैराग्लाइडर पवन के साथ पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून एवं जिला प्रशासन टिहरी के संयुक्त तत्वाधान में तथा पैराग्लाईडिंग मंत्रा के तकनीकी सहयोग से चार दिवसीय प्रतियोगिता 22 दिसम्बर 2024 तक आयोजित की जाएगी। चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का टेक ऑफ प्वांइट प्रतापनगर एवं कुठ्ठा तथा लेंडिंग प्वांइट कोटी कॉलोनी है।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने केन्द्र/राज्य सरकार एवं आयोजकों को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के लिए नये-नये अवसर सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि कोटी कॉलोनी में टिहरी बांध में जल क्रीड़ाओं के साथ ही हवाई साहसिक खेलों के लिए वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध होगा। इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में रोजगार एवं पर्यटन की सम्भावनाएं बढ़ेगी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा ने बताया कि एक्रो वर्ल्ड कप एवं एसआईवी पैराग्लाईडिंग प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों यथा हिमाचल प्रदेश, नॉर्थ इस्ट, महाराष्ट्र एवं उत्तराखंड के 75 प्रतिभागी तथा विभिन्न देशों यथा टर्की, फांस, ईरान, रसिया, स्पेन, स्वीटजरलैंड आदि देशों के 25 पायलेट प्रतिभागिता कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि टिहरी को एरो स्पोटर्स का हब बनाने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को विगत वर्ष से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान तक 210 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। स्थानीय युवाओं द्वारा भी इसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त सफल प्रशिक्षणार्थी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहें हैं। प्रतियोगिता के दौरान 25 अनुभवी टैण्डम पायलटों द्वारा पर्यटकों को कुट्ठा से कोटी तक निःशुल्क टैण्डम राईड का रोमांच भी दिया जायेगा। यह आयोजन टिहरी के प्रचार-प्रसार हेतु मील का पत्थर साबित होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...