भीमताल में बड़ा बस हादसा, तीन लोगों के मौत की खबर, बस में 27 यात्री थे सवार

भीमताल में बड़ा बस हादसा, तीन लोगों के मौत की खबर, बस में 27 यात्री थे सवार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नैनीताल जिले के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में गिर गई। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोड़वेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में गिर गई। बस में 27 लोगों के सवार होने की खबर है। अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हादसा भीमताल में हुआ है। राहत टीम मौके पर भेजी गई है। दुर्गम रास्ता होने के कारण टीम को पहुंचने में समय लगा। मौके पर पहुंचकर एसडीआरफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल को खाई से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बस में 27 लोग सवार थे।

सूत्रों के अनुसार बस भीमताल से हल्द्वानी जा रही थी, तभी बीच रास्ते में भीमताल के पास ये हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना भी है। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष बताए जा रहे है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल बस हादसे को लेकर ट्यूट कर जानकारी शेयर की है। सीएम धामी ने लिखा है कि भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

एक दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा

आज यह दूसरा बड़ा हादसा है। सुबह ही बागेश्वर से देहरादून जा रही एक बस ऋषिकेश-देहरादून रोड पर सात मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा हुआ था जिससे वह अंदर ही फंस गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उक्त लडक़ी नैन्सी टाकुली पुत्री जीवन सिंह, कपकोट बागेश्वर, उम्र-16 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बस में 45 बालिकाएं सवार थी जो सुरक्षित है। यह स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। लगभग 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई है जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, बाकी सभी सुरक्षित है, सभी को अन्य बस में शिफ्ट करके देहरादून भेजा जा रहा है।

इसी वर्ष 2024 में चार नवंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भी बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हुई थी। पौड़ी गढ़वाल जिले से रामनगर आ रही प्राइवेट बस अल्मोड़ा जिले से मार्चुला में खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 36 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो लोगों की बाद में उपचार के दौरान मौत हुई थी।

इस घटना के बाद सरकार ने पुलिस और परिवहन विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। अल्मोड़ा बस हादसे का कारण ओवरलोडिंग और ड्राइवर की लापरवाही बताया जा रहा है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this