गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी जारी, जिलाधिकारी ने दिए पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का पूरा ध्यान देने के निर्देश

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी जारी, जिलाधिकारी ने दिए पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का पूरा ध्यान देने के निर्देश

उत्तराखंड के कई हिस्सों में आजकल खूब बर्फबारी हो रही है इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने पर्यटकों सहित आम लोगों से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें और फिसलन तथा हिमस्खलन की संभावना वाले स्थानों से दूर रहें।

नीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशी

जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी सहित जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आज दिनभर हल्की वर्षा तथा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी जारी रहने से गंगोत्री.यमुनोत्री धाम सहित यमुना जी के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली एवं गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित अनेक गांव बर्फ से ढक गए हैं। हिमाच्छादित क्षेत्रों की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों एवं श्रमिकों की तैनाती के फलस्वरूप जिले की अधिकांश सड़कें बर्फबारी के बावजूद सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। हर्षिल क्षेत्र के आखिरी गांव मुखवा एवं धराली तक विद्युत आपूर्ति भी सुचारू है।

हर्षिल एवं सांकरी क्षेत्र में इन दिनों काफी संख्या में पर्यटकों का आवागमन हो रहा है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉण् मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को सड़कों को सुचारू बनाए रखने एवं पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का पूरा ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हिमपात को देखते हुए पर्यटकों सहित आम लोगों से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करते हुए कहा है बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें और फिसलन तथा हिमस्खलन की संभावना वाले स्थानों से दूर रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टि से हिमाच्छादित क्षेत्रों में आवागमन के लिए यथासंभव 4X4 वाहनों का उपयोग किया जाना चाहिए तथा फिसलन से बचने के लिए वाहनों के टायरों में एंटी स्किड चेन लगाई जाय।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी से गंगोत्री तक का क्षेत्र हिमाच्छादित होने के कारण इस क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। इस क्षेत्र में दोपहर बाद कुछ हिस्सों में वाहनों की नियंत्रित आवाजाही करवाई गई। सीमा सड़क संगठन द्वारा इस क्षेत्र में स्नोकटर सहित अन्य मशीनों व श्रमिकों को संड़क खोलने के काम में जुटाया गया है। हर्षिल क्षेत्र में हर्षिल.मुखवाए जसपुर.पुराली ग्रामीण मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण बाधित हुए हैं। इन सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा हर्षिल में एक स्नोकटर सहित जेसीबी मशीन को जुटाया गया है। इन सड़कों को खोले जाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जानकीचट्टी के किलामीटर संख्या.2 तक यातायात सुचारू है। इस मार्ग पर बर्फ हटाने के लिए एक स्नोकटर तैनात करने के साथ ही रानाचट्टी व फूलचट्टी क्षेत्र में दो जेसीबी मशीनों व श्रमिकों को जुटाया गया है। उत्तरकाशी.लंबगांव मोटर मार्ग तथा सिलक्यारा.पोलगांव सड़क पर भी यातायात सुचारू हैए जिले की इन दोनो प्रमुख सड़कों पर चौररंगीखाल एवं राड़ी टॉप के हिमाच्छादित होने वाले क्षेत्र में भी सड़क को सुचारू बनाए रखने के लिए जेसीबी मशीनों की तैनाती की गई है। आराकोट एवं सांकरी क्षेत्र में भी आज दिनभर यातायात सुचारू रहा। वहां पर भी बर्फबारी के दौरान सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए जेसीबी मशीनों की तैनाती की गई है।

बर्फबारी के कारण हर्षिल क्षेत्र में आज कुछ देर तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही लेकिन यूपीसीएल के द्वारा इस क्षेत्र के आखिरी गांव मुखवा एवं धराली तक कुछ देर बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गयी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this