Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली में शीतकालीन यात्रा ने तोडा रिकार्ड, पिछले 10 दिनों में पहुंचे 5 हजार से अधिक तीर्थयात्री
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीचमोली

चमोली में शीतकालीन यात्रा ने तोडा रिकार्ड, पिछले 10 दिनों में पहुंचे 5 हजार से अधिक तीर्थयात्री

उत्तराखंड सरकार द्वारा चारों धामों की शीतकालीन यात्रा शुरू करने के बाद शीतकालीन गद्दी स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे है।

चमोली जिले में स्थिति पाण्डुकेश्वर, ज्योतिर्मठ नरसिंह मंदिर, गोपीनाथ मंदिर सहित भगवान के अन्य शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पिछले 10 दिनों में रिकार्ड पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

मुख्यमंत्री ने शीतकालीन यात्रा में सुविधाओं को चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहर से बचाव और शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिलाधिकारी एवं पर्यटन अधिकारियों को शीतकाल प्रवास स्थलों और उसके आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। ताकि बडी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को दिक्कत न हो। सीएम ने शीतकालीन प्रवास स्थलों का प्रचार प्रसार करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाए। जनपदों में रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनपदों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रैन बसेरों की व्यवस्था का समय-समय पर निरीक्षण करें। शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बर्फवारी के कारण सड़के अधिक देर तक बाधित न हों, जिन क्षेत्रों में बर्फवारी अधिक होती हैं, उन स्थानों पर सड़कों से बर्फ हटाने के लिए आवश्यक संसाधनों का उचित प्रबंधन किया जाए। ताकि तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। इस दौरान सीएम ने जिलाधिकारी से शीतलहर से बचाव के लिए जनपद में की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...