Home उत्तराखंड न्यूज़ सचिव दीपक कुमार गैराला ने जयहरीखाल ब्लॉक सभागार में की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

सचिव दीपक कुमार गैराला ने जयहरीखाल ब्लॉक सभागार में की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

सचिव संस्कृत, शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार गैराला ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल ब्लॉक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे उसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

आयोजित बैठक में सचिव दीपक कुमार गैराला ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि  इसी वित्तीय वर्ष में सिंचाई नहरों का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों को भी तेजी से कार्य करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जो घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं उसके लिए शासन को पत्राचार करें। वहीं उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 36 दिन से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें और शिकायतकर्ता को उसकी जानकारी भी दें। कहा कि लम्बे समय से जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया है जिलाधिकारी उन शिकायतों का निस्तारण अपने स्तर से करें।

सचिव ने कहा कि सभी विभाग अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद को नम्बर वन जिला बनाने का प्रयास करें। कहा कि सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को पूर्ण करने के लिए  डेड लाइन न रखें, बल्कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले कार्याे को पूरा किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसानों को आवश्यकतानुसार कृषि यंत्र, खाद, बीज सहित अन्य समय पर वितरित करें। उद्यान विभाग को कहा कि कीवी व सेब उत्पादन को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें स्वरोजगार से जोड़े। इसके अलावा उन्होंने पर्यटन विभाग को पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को कहा, साथ ही दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना से लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें, जिससे वह अपने ही क्षेत्र में रहकर स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे।

बैठक में सचिव ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का सर्वे कर उनकी आय का सही आंकलन करें और उन्हें कैसे लखपति बनाया जाय उसके लिए तेजी से कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम कौशल विकास योजना से लोगों को अधिक से अधिक जोड़े, जिससे वह स्वरोजगार की ओर बढ़ सकें। उन्होंने जनपद में शिक्षण कार्याे की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों की मरमत व शौचालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस को साइबर अपराधों के प्रति शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने और स्वास्थ्य विभाग को नशा मुक्ति के लिए मेडिकल स्टोरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि जिन सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों की कमी है और जब तक उन जगहों में नियमित रूप से चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो जाती है तब तक वहाँ हफ्ते में दो दिन रोस्टर जारी कर उसके आधार पर मुख्यालय के  चिकित्सकों को तैनात करें।

सचिव ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन मार्गो का कार्य गतिमान है उन्हें तय समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि जहां-जहां सड़कों में गड्डे हैं उन्हें तत्काल गड्डा मुक्त करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेरी योजना पुस्तक के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाती है और सभी योजनाओं की जानकारी मेरी योजना पुस्तक में सम्मिलित की गई है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, प्रशिक्षु आईएएस व तहसीलदार जयहरीखाल दीक्षिता जोशी, सहायक निदेशक रेशम राजीव कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एई आरडब्लूडी अखिल गुप्ता, जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान, खंड विकास अधिकारी रवि सैनी, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...