Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में 31 दिसंबर को बिकी 14 करोड़ की शराब, पर्यटन ने बढ़ाया रेवेन्यू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूननैनीताल

उत्तराखंड में 31 दिसंबर को बिकी 14 करोड़ की शराब, पर्यटन ने बढ़ाया रेवेन्यू

उत्तराखंड में नए साल का जश्न इस बार काफी धूमधाम से मनाया गया। पुष्कर सिंह धामी सरकार दावा कर रही है की उनकी ओर से दी गई विशेष रियायतों और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के चलते प्रदेश में शराब की बिक्री ने नए रिकॉर्ड बनाए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर की रात प्रदेश में कुल ₹14 करोड़ 26 लाख 86 हजार 204 की शराब बिकी।

पर्यटन और रियायतों का असर

उत्तराखंड को पर्यटन राज्य के रूप में जाना जाता है। यहां साल का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। राज्य सरकार ने होटल, बार और रेस्टोरेंट संचालकों को 24 घंटे खुले रहने की छूट दी थी। इसके अलावा, पार्टी आयोजकों के लिए 600 से अधिक वन-डे बार लाइसेंस भी जारी किए गए। जबकि पिछले साल 400 वन डे लाइसेन्स जारी किए गए थे।

आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने बताया कि न्यू ईयर की रात शराब बिक्री से रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। राज्य के कई इलाकों में पार्टी और उत्सव के लिए रात 2 बजे तक संचालन की अनुमति भी दी गई थी।

शराब बिक्री का ब्यौरा

31 दिसंबर रात को बिकने वाली शराब में बियर की पेटियां: 10000+ (सबसे अधिक बिक्री देहरादून और नैनीताल में), वहीं अंग्रेजी शराब की 37,161 पेटियां और देसी शराब की पेटियां: 11206

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...