Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने किया 17वें एग्रीकल्चर साईंस कांग्रेस का पोस्टर एवं कैलेंडर लॉन्च
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम धामी ने किया 17वें एग्रीकल्चर साईंस कांग्रेस का पोस्टर एवं कैलेंडर लॉन्च

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी के ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। यह सम्मेलन 20 से 22 फरवरी 2025 तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित होगा, जिसमें 50 से अधिक देशों के 4,000 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने आवास पर 17वें एग्रीकल्चर साईंस कांग्रेस के पोस्टर एवं कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, यूकोस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत, निदेशक शोध एवं आयोजन सचिव डॉ. ए.एस. नैन तथा संयुक्त निदेशक शोध डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी दी गयी कि इस आयोजन में 4000 से अधिक डेलीगेट्स प्रतिभाग करेंगे जिसमें 50 से अधिक देशों से प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम न केवल कृषि क्षेत्र बल्कि पर्यटन क्षेत्र के लिए भी एक बड़ा प्रोत्साहन साबित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। 20 से 22 फरवरी 2025 तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित होगा

इसमें 100 से अधिक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संस्थान इस आयोजन में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 20 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन कृषि और संबंधित क्षेत्रों में नवाचार, ज्ञान-साझाकरण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है।

यह आयोजन कृषि क्षेत्र में नवाचार और शिक्षा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। साथ ही इसमें 200 से अधिक संस्थान कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में भाग लेंगे, जिससे हमारे किसानों और शोधकर्ताओं को नई तकनीकों और समाधान को जानने का अवसर मिलेगा। हमें गर्व है कि उत्तराखंड कृषि महाकुंभ का हिस्सा बनने जा रहा है, जो कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...