पीएम मोदी फरवरी में सीमांत क्षेत्र का कर सकते हैं दौरा, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

पीएम मोदी फरवरी में सीमांत क्षेत्र का कर सकते हैं दौरा, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी फरवरी माह में गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा और हर्षिल का भ्रमण पर आ सकते है इसको लेकर जिले के सीमांत क्षेत्र के निवासी अत्यंत उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हर्षिल एवं मुखवा का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के दौरे के लिए विभिन्न विभागों व संगठनों के स्तर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री की आगवानी, रूट प्लान एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए मुखवा गांव की सड़क को सुधारे जाने के साथ ही बिजली, पानी, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने का काम शुरू किया गया है। मुखवा में गंगा मंदिर को भी सजाया-संवारा जा रहा है। जिलाधिकारी सहित अधिकारियों की टीम ने आज मुखवा गांव जाकर वहां पर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल तथा अन्य कार्यों का निरीक्षण किया और गंगा मंदिर के मार्ग के पुनर्निर्माण सहित गंगा मंदिर एवं इसके परिसर में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की विभिन्न व्यवस्थाओं व कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल तथा सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई और तय किया गया कि मंदिर से सटे भवन की छत पर व्यू प्वांईंट का निर्माण किया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री यहां से हिमालय एवं हर्षिल घाटी के मनारेम दृश्य को निहार सकें।

जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री की आगवानी के लिए गांव के प्राचीन भवनों का सौंदर्यीकरण करने का भी निश्चय किया है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा के मायके और शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा गांव के लोग प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। मंदिर समिति और ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगमन से शीतकालीन यात्रा एवं पर्यटन को नया आयाम मिलना तय है।

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे में ‘वाईब्रेंट विलेज’ में शामिल सुरम्य पर्यटन स्थल हर्षिल और जाड जन-जाति के वाशिंदों के गांव बगोरी में भी जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों की टीम ने आज इन दोनों गांवों का भी निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों का खाका खींच उस पर तेजी से काम करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री की आगवानी हेतु हर्षिल में विल्सन इस्टेट स्थित उद्यान विभाग के परिसर के समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने की तैयारी की जा रही है।

जिलाधिकारी के साथ गई अधिकारियों की टीम ने आज हर्षिल में तैनात सैन्य बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी कार्य व तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी के साथ इस भ्रमण में पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश पांगती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा रॉकी कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अनदीप राणा, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश सेमवाल सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this