Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप ऑफिस पर फायरिंग
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप ऑफिस पर फायरिंग

खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना आज दोपहर हो घटी, जब पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर विधायक के आवास पर गोलियां चला दी। गोलीबारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

इस मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया गया है। देहरादून नेहरू कॉलोनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है अब उन्हें हरिद्वार पुलिस के हवाले किया जाएगा, जहां उनकी गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों ने इस गोलीबारी को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है, लेकिन प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना पुराने राजनीतिक विवादों से जुड़ी हो सकती है।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके से कुछ प्रमाण भी जुटाए हैं और इस मामले में जांच की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इस घटना पर राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने कहा उत्तराखंड हमने इसलिए नहीं बनाया कि यह उत्तर प्रदेश की कार्बन कॉपी बन जाए उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा इस मामले में पुलिस को सख्ती से एक्शन लेना चाहिए और वहां फैलाई जा रही गुंडागर्दी पर तत्काल रोक लगाकर दोनों ग्रुपों के अपराधियों को जेल भेजा जाना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुंडागर्दी की छूट दी जा रही है उससे उत्तराखंड की शांति भंग हो गई है और ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस प्रशासन नाम की राज्य में कोई चीज रह नहीं गई है। उन्होंने उमेश कुमार और प्रणव चैंपियन से एक दूसरे के मां-बाप को गाली देने पर रोक लगाने के लिए कहते हुए कहा कि दोनों जिस तरह से गाली गलौज कर रहे हैं उससे लग रहा है कि गुस्से में दोनों ने तमाम मर्यादाएं तार तार कर दी है और जनता ने जो उन्हें विधायक बनाया है उसके वे लायक नहीं है।

इस मामले पर हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि रुड़की में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने वर्तमान विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग की। इसकी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की वारदात क्यों हुई, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। हरिद्वार में कोई भी इस तरह लॉ एंड ऑर्डर नहीं बिगाड़ सकता है। यदि कोई ऐसा करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...