Home उत्तराखंड न्यूज़ अपने बचपन के स्कूल पहुंचे सीएम योगी, पुरानी यादों को किया ताजा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

अपने बचपन के स्कूल पहुंचे सीएम योगी, पुरानी यादों को किया ताजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल के उस क्लासरूम में पहुंचे, जहां उन्होंने बचपन में शिक्षा ली थी। सीएम योगी ने यहां यमकेश्वर के चार स्कूलों का दौरा किया, जहां छोटे-छोटे बच्चों ने उनके स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। सीएम योगी ने पौड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगी है, यहां बदलाव दिख रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड दौरे के आखिरी दिन प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी का दौरा किया। सीएम योगी ने कहा कि काफी दिनों बाद यहां आया हूं। इस बार विद्यालय का काफी कायाकल्प हो गया है, विद्यालय का भवन भी बदल गया है। श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है कि किसी को ज्ञानवान बनाने से बढ़िया पुण्य का कार्य कोई नहीं है, इसके लिए आधार तैयार करने का कार्य यहां हो रहा है। उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगी है।

स्कूलों में तकनीक के सहयोग से साधनों को बेहतर ढंग से किया जा सकता है लागू

सीएम योगी ने कहा कि पिछले एक साल से इन स्कूलों में कई गतिविधियां शुरू की गई हैं। इसका अनुभव बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की झलक से किया जा सकता है। हम भी पीछे न रहें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। तकनीक का प्रयोग कर साधनों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं होती, बल्कि इसमें समाज की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब समाज शिक्षा को प्राथमिकता और योगदान देगा, तभी बेहतर व उज्ज्वल भविष्य़ की नींव रखी जा सकती है। सीएम योगी ने कहा कि जब हम लोग यहां पढ़ते थे, तब स्थितियां कुछ और थीं। साधन नहीं थे, फिर भी बड़ी संख्या में यहां बच्चे पढ़ते थे, लेकिन हमारे गुरुजनों ने सीमित साधन में व्यवस्था अनुशासित करके रखा था।

सीएसआर फंड से इन स्कूलों का हुआ कायाकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी बचपन की शिक्षा इन विद्यालयों में ली थी। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इन विद्यालयों को साधन-संपन्न बनाया। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) की तरफ से सीएसआर फंड के तहत इन स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। सीएम योगी ने इन कार्यों का निरीक्षण किया, फिर यहां हुए कार्यों का उद्घाटन किया। सबसे ज्यादा अधिक समय उन्होंने ठांगर प्राइमरी स्कूल में बिताया। यहां बच्चों ने सीएम योगी के स्वागत में गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट बांटे और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने उस क्लास रूम में भी समय बिताया, जहां उन्होंने कक्षा पांच तक की पढ़ाई की है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज, सरकार के साथ-साथ निजी संस्थाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रही हैं और क्षेत्र के विद्यालयों के विकास में योगदान दे रही हैं। सरकार और समाज मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। अब शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे इन संसाधनों का सदुपयोग कर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करें।

स्कूलों में उपलब्ध कराई गई हैं बेहतर सुविधाएं

सीएम योगी के दौरे को लेकर इन सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में 16, ठांगर में 22, जूनियर हाई स्कूल कांडी में 32 और जूनियर हाई स्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। सीएसआर फंड से प्राथमिक विद्यालय ठांगर और उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कंप्यूटर प्रयोगशाला भी बनाई गई हैं, जिसमें 10-10 कंप्यूटर हैं। इसके अलावा वर्चुअल क्लास के लिए अलग से लैब्स भी तैयार की गई हैं। विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर व सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालयों की सुविधा, पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। इन विद्यालयों को सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ-साथ फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया है। सीएम योगी ने निरीक्षण कर बच्चों के लिए और अधिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...