Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के डॉ. विवेक जोशी बने चुनाव आयुक्त, इससे पहले संभाल रहे थे हरियाणा के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशशिखर पर उत्तराखंडी

उत्तराखंड के डॉ. विवेक जोशी बने चुनाव आयुक्त, इससे पहले संभाल रहे थे हरियाणा के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी अब भारतीय निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त होंगे। 1989 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ. विवेक जोशी ने पिछले साल एक नवंबर को केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। डॉ. विवेक जोशी की भारतीय निर्वाचन आयोग में नियुक्ति के साथ ही अब हरियाणा में नए मुख्य सचिव की तैनाती की जाएगी।

डॉ. विवेक जोशी को ईमानदार छवि और कर्मठता के लिए जाना जाता है। वह हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। हरियाणा सरकार ने उन्हें विशेष आग्रह पर केंद्र से राज्य में बुलाया था। लंबे समय तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहे डॉ. विवेक जोशी हरियाणा के मुख्य सचिव बनने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी उठाने के बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं विवेक जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड बुक में शामिल विवेक जोशी हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। जोशी पूर्व में हरियाणा सरकार के साथ प्रमुख सचिव निगरानी और समन्वय, गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ और अंबाला के मंडल आयुक्त (2017-2018) के रूप में काम कर चुके हैं। वह पूर्व में कई जिलों के उपायुक्त भी रहे हैं। 2014-2017 के दौरान उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। 2010 से 2014 तक वह भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। जोशी भारतीय रिजर्व बैंक व भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं।

चार साल तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के रूप में कार्य किया। भारतीय रिजर्व बैंक और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं। कपड़ा मंत्रालय (2001-2006) में डायरेक्टर के रूप में काम किया। सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में एडवाइजर के रूप में रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (2010-2014) में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है। हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

स्विट्जरलैंड से अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में की है पीएचडी

डॉ. विवेक जोशी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनका जन्म 21 मई 1966 में हुआ। डॉ. विवेक जोशी 1989 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल हुए थे। डॉ. जोशी ने ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट जिनेवा (स्विट्जरलैंड) से अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में पीएचडी की है। उन्होंने प्रो. रिचर्ड बाल्डविन के मार्गदर्शन में अपनी डॉक्टरेट पूरी की है। वे रुड़की विश्वविद्यालय (अब, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की) के पूर्व छात्र हैं। यहां से उन्होंने 1987 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. की पढ़ाई की थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...