Home उत्तराखंड न्यूज़ कुलपति ने किया कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के नवीनीकृत भूतल का उद्घाटन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

कुलपति ने किया कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के नवीनीकृत भूतल का उद्घाटन

जीबी पंत विश्वविद्यालय में कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के नवीनीकृत भूतल का उद्घाटन कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने महाविद्यालय के आधारभूत ढाँचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर), अधिष्ठता, शिक्षकों, छात्रों इत्यादि की प्रशंसा करते हुये उनका प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन किया।

जीबी पंत विश्वविद्यालय में कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के नवीनीकृत भूतल का उद्घाटन कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठता कृषि व्यवसाय प्रबन्धन महाविद्यालय डॉ. आर.एस. जादौन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय की उपलब्धियों को अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने महाविद्यालय के आधारभूत ढाँचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर), अधिष्ठता, शिक्षकों, छात्रों इत्यादि की प्रशंसा करते हुये उनका प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय प्रभारी रख-रखाव एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ सिंह ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. दीपा विनय के साथ अन्य महाविद्यालयों के अधिष्ठता, विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल बनाया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. आषुतोश सिंह, प्राध्यापक; डॉ. मुकेश पाण्डे, प्राध्यापक डॉ. सौरभ सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. निर्देश कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. रीतिका भट्ट, सहायक प्राध्यापक डॉ. स्नेहा दोहरे, सहायक प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के कर्मचारी मुकेश कुमार, प्रधान सहायक डी.डी. भट्ट, सहायक लेखाकार एवं महाविद्यालय के छात्र शौर्य कुमार सिंह, पी.एच.डी. एवं सिमरनपाल, सुचिता, स्नेहा ब्रजवासी एवं तृप्ति भी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...