केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को मिला स्कॉच अवॉर्ड

केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को मिला स्कॉच अवॉर्ड

जिलाधिकारी की ओर से उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने प्राप्त किया स्कॉच अवॉर्ड।

रूद्रप्रयाग के डीएम सौरभ गहरवार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केदारनाथ यात्रा 2024 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसे उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा द्वारा जिलाधिकारी की ओर से अवॉर्ड प्राप्त किया। यह पुरस्कार केदारनाथ यात्रा 2024 के सफल संचालन, स्वच्छता, पारिस्थितिकी संतुलन, पशु कल्याण और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।

श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान प्रशासन ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिससे यात्रा मार्ग को इको-फ्रेंडली और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में सफलता मिली। साथ ही, घोड़ों-खच्चरों के स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर प्रशासन ने विशेष कदम उठाए, जिससे पशु-क्रूरता में कमी आई। इस उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी सौरभ गहरवार का सक्रिय और सतत प्रयास रहा। उन्होंने खुद यात्रा मार्ग का कई बार निरीक्षण किया, सफाई कर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और व्यवस्था को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करवाया। उनके नेतृत्व में प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा, स्थानीय रोजगार सृजन और पारिस्थितिकी संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया।

वर्ष 2024 के दौरान केदारनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे स्थानीय व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं को आर्थिक मजबूती मिली। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि यात्रा सुरक्षित, संगठित और सुविधाजनक हो, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। श्री केदारनाथ यात्रा 2024 ने यह साबित कर दिया कि पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक पर्यटन एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। स्वच्छता को लेकर प्रशासन की कड़ी निगरानी और आम जनता की जागरूकता के कारण यात्रा मार्ग पर कूड़े का उचित निस्तारण एवं प्रबंधन से गंदगी और प्रदूषण में भारी कमी आई।

यह पुरस्कार पूरे जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो दर्शाता है कि प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, सफाई कर्मियों, कर्मचारियों और पूरी टीम की मेहनत ने इस सम्मान को संभव बनाया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this