Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में आया हिट एण्ड रन का मामला, वाहन ने 6 लोगों को कुचला, चार की मौके पर ही मौत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून में आया हिट एण्ड रन का मामला, वाहन ने 6 लोगों को कुचला, चार की मौके पर ही मौत

राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया । तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे कुछ लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार 12 मार्च देर रात को हुआ।
राजपुर रोड पर साई मंदिर के करीब हादसा हुआ है। जहां हिट एण्ड रन का मामला सामने आया है। वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दून अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों को टक्कर मार दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...