होली के त्यौहार में सावधानी बरतने की जरूरत: पुण्डीर

होली के त्यौहार को देखते हुए आपसी सोहार्द एवं भाई चारा बनाये रखने को लेकर पुलिस ने थाना अगस्त्यमुनि में सामुदायिक सम्पर्क समूह (सीएलजी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्थानीय व्यापारियों, आम जनमानस एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

सीओ रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आम जनमानस से अपील की गई कि रंगों के त्यौहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम भाईयों के रोजे भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों त्यौहारों को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

उन्होंने अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए, जिससे नगर क्षेत्र में जाम की स्थिति न होने पाए। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नागरिक श्रीनन्द जमलोकी ने कहा कि सीएलजी की बैठक में समस्याओं पर चर्चा के साथ ही उसके निदान के लिए क्या कार्यवाही हुई, इसे अगली बैठक में लाया जाना चाहिए। तभी इस समूह की सार्थकता बनी रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने नगर क्षेत्र में नाबालिक बच्चों द्वारा तेज रफ्तार बाइक चलाने पर रोक लगाने की मांग की। नपं सभासद उमा कैन्तुरा ने केन्द्रीय विद्यालय वाले मार्ग पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां खड़े वाहनों को हटाने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि नगर क्षेत्र अगस्त्यमुनि हमेशा ही सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। यहां सभी त्यौहार आपसी भाई चारे एवं सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से मनाये जाते हैं।

पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला ने कहा कि आगामी यात्रा काल को देखते हुए अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में जाम लगने वाले विभिन्न स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां से अनावश्यक वाहनों को हटाने की प्रक्रिया अभी से प्रारम्भ की जाए। विशेषकर बैंकों, स्कूलों, शराब के ठेकों, मुख्य स्टेशन के पास जाम लगने की सम्भावना रहती है। थानाध्यक्ष महेश रावत ने कहा कि हमें सभी को त्यौहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाना है। कहा कि अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों को वाहन संचालन सही ढंग से चलानेे, नशे से दूर रहने व होली के त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाने की पहल करें।

पुलिस द्वारा भी पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये जाने को लेकर लगातार गस्त की जाती रहेगी। इस अवसर पर सभासद विक्की सजवाण, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विवेक बुटोला, रोहित रावत, पूर्वप्रधान कुंवर लाल आर्य, भूरा खान, नबाब कुरैशी, साहित कुरैशी, सेवा निवृत प्रधानाचार्य विजय बैरवाण आदि सहित थाना अगस्त्यमुनि के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सजग नागरिक की तरह करें कार्य: मनोज

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज नेगी ने मंगलवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग में समस्त समुदाय के लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचार और सौहार्द को बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी है कि वे त्यौहारों के मौके पर एक सजग नागरिक की तरह कार्य करें। कोतवाली में नगर के सभी समुदाय के गणमान्य लोगों, स्थानीय व्यापारियों एवं व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पर्व के दौरान होने वाली समस्याओं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सभी गणमान्य व्यक्तियों से उनकी समस्याएं तथा सुझाव लिए गए। सभी लोगों से होली पर्व के दौरान आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाते हुए क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा त्यौहार के दौरान लड़ाई-झगड़े से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this