मौमस विभाग ने जताई संभावना, होली के दिन रंग बदल सकता है मौसम

मौमस विभाग ने जताई संभावना, होली के दिन रंग बदल सकता है मौसम

होली के दिन भी उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले 72 घंटे भी राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

उत्तराखंड में मार्च के पहले दो हफ्ते सूखे रहने के बाद अब तीसरा हफ्ता बदला हुआ दिखाई देगा। होली के दिन से मौसम के रंग में बदलाव होने लगेगा। आसमान पर काले बादल घिरते हुए दिखाई देंगे। होली के दिन भी उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले 72 घंटे भी राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

मार्च के दूसरे हफ्ते में तेज धूप के कारण प्रदेश में तापमान बढ़ाते हुए दिखाई दिए। फरवरी के बाद मार्च का पहला और दूसरा हफ्ता भी करीब सुखा ही रहा। इसके कारण होली से ठीक पहले लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। इस दौरान करीब 2 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है।

उधर अब मार्च के तीसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसी दिन से उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार होली के दिन भी कुछ जिलों में हल्की बारिश और आसमान में काले बादल दिखाई देंगे।

होली के दिन 14 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कुछ जगह हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, देहरादून टिहरी और पौड़ी जिले में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसी तरह कुमाऊं में अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस तरह देखा जाए तो राज्य भर में ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

खास बात यह है कि प्रदेश में अब मौसम के करवट बदलने का सिलसिला आने वाले दिनों में भी इसी तरह जारी रहेगा। 14 मार्च के बाद अगले 72 घंटे तक करीब 3 दिन राज्य के कई जिले बारिश से प्रभावित दिखाई देंगे। इसके अलावा ऊंचे स्थानों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। इस तरह मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में मौसम बदला हुआ दिखाई देगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this