Home उत्तराखंड न्यूज़ ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

इस बार केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियां हेली सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। हेली सेवा के लिए टिकट की बुकिंग आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। केदारनाथ धाम के लिए यह हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से संचालित की जाएंगी। इसके लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए 8532 रुपये, फाटा से 6062 रुपये और सिरसी से 6060 रुपये तय किया गया है। यूकाडा के एसीईओ दयानंद सरस्वती ने यह जानकारी दी। इधर केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से यात्रा तैयारियां को लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग समेत यात्रा मार्ग पर जरूरी बुनियादी सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा के लिए वरिष्ठ आईएएस नोडल अधिकारी के रूप में आईएएस अधिकारी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत को केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। जो कि तैयारियों का जायेजा लेने के लिए ऊखीमठ पहुंच गए है। उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग में तीर्थयात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पेयजल, विद्युत, संचार, परिवहन, स्वास्थ्य, आवासीय व्यवस्थाओं, पार्किंग की स्थिति, केदारनाथ धाम के लिए घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी व सड़क मार्ग का लेकर जानकारी ली।

ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मंगलौर में ईद के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहरा कर डण्डे के साथ फोटो खंींचकर उसे वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर चालानी कार्यवाही की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम रिफाकत पुत्र शौकत निवासी मौहल्ला कटहेडा, मंगलौर, मौ. जावेद पुत्र नफीस व इरफान पुत्र अब्दुल बली निवासी मौहल्ला लालबाडा कस्बा थाना मंगलौर हरिद्वार बताये जा रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...