Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बाइक सहित खाई में गिरे युवक का शव बरामद
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

बाइक सहित खाई में गिरे युवक का शव बरामद

रविवार सुबह डीडीहाट क्षेत्र में चौबाटी मार्ग पर बाइक समेत खाई में गिरे युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। जिसे एसडीआरएफ ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 5 अप्रैल को डीडीहाट कोतवाली में बाइक हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से घोरपट्टा से घर लौट रहा था, जो अपनी पीठ पर पैराग्लाइडिंग से संबंधित एक भारी बैग बांधा हुआ था। जैसे ही वो चौबाटी मार्ग पर मऊपानी मोड़ के पास पहुंचा, वैसे ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी, यह सूचना मिलते ही डीडीहाट थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ, फायर यूनिट डीडीहाट और डीडीहाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...