Home उत्तराखंड न्यूज़ कुलपति ने किया विश्वविद्यालय फार्म पर बीज विधायन संयंत्र एवं भंडार गृह का शिलान्यास
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

कुलपति ने किया विश्वविद्यालय फार्म पर बीज विधायन संयंत्र एवं भंडार गृह का शिलान्यास

पन्तनगर विश्वविद्यालय फार्म पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान एवं जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया द्वारा बीज विधायन संयंत्र एवं भंडार गृह का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया।

विश्वविद्यालय फार्म के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. जयंत सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय फार्म एवं भारतीय सहकारी बीज समिति के माध्य एमओयू की प्रक्रिया चल रही है, जिसके द्वारा विश्वविद्यालय फार्म बड़े पैमाने पर विभिन्न बीजों का उत्पादन करेगा। तथा इसका विधायन व्यवस्थित करने के लिए फार्म द्वारा बीज विधायन संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है। इससे फार्म के बीजों की गुणात्मक में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने बताया कि फार्म द्वारा विगत कई वर्षों के पश्चात वर्तमान में आधारीय एवं प्रमाणित बीज का उत्पादन किया जा रहा है, जिसका विपणन भी फार्म द्वारा ही किया जा रहा है। विश्वविद्यालय फार्म द्वारा कृषि उत्पादन में विगत 5 वर्षों की तुलना में धान लगभग 50.30 प्रतिशत एवं गेहूं लगभग 20.70 प्रतिशत की उत्पादन में वृद्धि हुई।

विश्वविद्यालय फार्म में विगत 3 वर्षों की तुलना में वर्ष 2023-24 में लगभग 25 प्रतिशत की अधिक आय अर्जित की गयी है। फार्म द्वारा 2022 से 2024 में विश्वविद्यालय को आधारभूत ढांचा एवं अन्य विकास कार्य हेतु 35.00 करोड़ रूपये विश्वविद्यालय को दिया गया है।

वर्तमान में प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र एवं फसल अनुसंधान केन्द्र द्वारा प्रजनक एवं आधारीय बीज का उत्पादन एवं विपणन किया जा रहा है। फार्म द्वारा वर्ष 2024-25 में 2200 कुंतल बीज का उत्पादन किया गया है।

किसानों को प्रमाणित बीज की मांग होने के कारण गेहूं एवं धान का उत्पादन एवं विपणन लगभग 15000 कुंतल होने की संभावना है, जिसके फलस्वरूप फार्म को लगभग 15 प्रतिशत की अतिरिक्त आय होगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं एसडीएम मनीष बिष्ट, विश्वविद्यालय के कुलसचिव, अधिष्ठाता, निदेशकगण, सुरक्षा अधिकारी, जल निगम एवं विश्वविद्यालय फार्म के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय फार्म के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. जयंत सिंह द्वारा किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...