Home उत्तराखंड न्यूज़ पिता का 90 लाख रूपया चुराया, बेटी-दामाद सहित तीन गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

पिता का 90 लाख रूपया चुराया, बेटी-दामाद सहित तीन गिरफ्तार

10 अपै्रल को मौण् सरवर निवासी अम्बर तालाब गंगनहर हरिद्वार द्वारा अपने अम्बर तालाब स्थित पुराने घर से लगभग 90 लाख की धनराशि चोरी होने के सम्बन्ध में नामजद आरोपियोें के खिलाफ थाना गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली गंगनहर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी पति पत्नी सहित 3 आरोपियों को दबोच कर उनके पास से लगभग 60 लाख की धनराशि, ज्वेलरी, सप्लीमेंट के डिब्बे व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।

करीब 90 लाख रूपये की नगदी व ज्वैलरी चोरी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 60 लाख नगदी, ज्वैलरी सप्लीमेंट के डिब्बे व घटना में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपियो में से दो पीड़ित परिवार के बेटी और दामाद है।

आरोपी महिला पीड़ित परिवार की लड़की है जिसकी पहली शादी से तलाक होने के बाद उसने वर्ष 2023 में घर वालों की मर्जी के बिना जिम टेªनर अजीम से शादी कर ली। जिसकी रुडकी के पास फूड स्पलीमैंट की दुकान है अजीम को बिजनेस में बहुत घाटा हो गया था जिस कारण अजीम ने मार्केट से ब्याज में पैसा उठाना पडा।

महिला ने अपने पिता के गोदाम बेचकर लाखों रुपये मिलने की बात अपने पति को बताई थी। जिस पर अजीम ने अपनी पत्नी को अपने घरवालों से बात करके पैसों की मदद करने की बात कही। जिस पर उसके पिता द्वारा मदद का आश्वासन दिया था। कुछ समय बीता लेकिन महिला के घरवालों ने कोई मदद नहीं की।

आरोपी महिला को शक था की उसका भाई उन्हे कुछ नहीं लेने देगा। आरोपी महिला को पहले से पता था कि उसके पिता पैसे पुराने मकान में रखते है। जिसपर आरोपी पति पत्नी द्वारा घर में चोरी का प्लान बनाया गया। प्लान के मुताबिक 10 अप्रैल को दोपहर एक बजे आरोपी महिला अपनी स्कूटी से अपने मायके गयी और अजीम ने अपनी आई-20 कार नया पुल नहर पटरी के पास लगा दी।

फिर महिला ने अजीम को व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसने अपने पिता के घर से पुराने मकान की चाबी ले ली है जिस पर अजीम के वहाँ पहुंचने पर उसने महिला से चाबी लेकर महिला के पिता के पुराने मकान मे गया और वहाँ से पैसों का बैग निकालकर अपनी कार में लेकर आईआईटी कैम्पस रुडकी में गाडी खडी कर दी शाम को अजीम आईआईटी रुड़की गया और अपनी पैसो से भरी कार घर वापस लेकर आ गया।

चोरी के रुपयो से कुछ रुपये अजीम ने अपने भाई वसीम को छिपाकर रखने के लिये दे दिये और बाकि पैसों से भरा बैग अपने किराये के मकान मे छिपा कर रख दिया। आरोपियों की निशांदेही पर उनके पास से 60 लाख की नगदी व ेजेवरात व घटना मे प्रयुक्त कार बरामद की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...