Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ईडी दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

ईडी दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्ज शीट दाखिल किए जाने और संपत्तियों को जप्त करने की कार्यवाही के विरोध में राजधानी दून में यूथ कांग्रेस ने ईडी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। गुस्साए यूथ कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय के बाहर धरना दिया तो पुलिस ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

राजधानी देहरादून में आज बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जमा हुए तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ईडी कार्यालय जुलूस निकाल कर कूच किया। यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह सब कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना के चलते की जा रही है जब प्रदर्शनकारी ईडी कार्यालय पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

जिस पर गुस्साए यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे और उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा, पूर्व विधायक राजकुमार सहित कई कांग्रेसी नेता और यूथ कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...