चारधाम यात्रा के दौरान आपदा से निपटने के लिए आयोजित हुई टेबल टॉप एक्सरसाइज

चारधाम यात्रा के दौरान आपदा से निपटने के लिए आयोजित हुई टेबल टॉप एक्सरसाइज

चारधाम यात्रा के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं सभी विभाग चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान सभी विभागों में सही तरह से समन्वय हो इसको लेकर आज देहरादून में बैठक आयोजित की गई।

चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रा को लेकर आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम) प्रणाली के तहत विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों का धरातलीय परीक्षण के उद्देश्य से 22 अप्रैल को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई। जिसमें चारधाम यात्रा के दौरान सभी विभागों एवं अधिकारियों के दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। आगामी 24 अप्रैल 2025 को तैयारियों को परखने के लिए मॉक अभ्यास भी किया जाएगा।

टेबलटॉप एक्सरसाइज के दौरान खराब मौसम, बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, अग्निकांड, हिमस्खलन, बर्फबारी, भारी वर्षा, हेलीकॉप्टर व रोड एक्सीडेंट, भगदड़ आदि आपदाओं के दौरान विभाग द्वारा आपस में बेहतर समन्वय रखते हुए राहत और बचाव के कार्याे का प्रभावी तरीके से संचालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के अंतर्गत नामित नोडल एवं सेक्टर अधिकारी को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। 24 अप्रैल को आपदा की विभिन्न परिस्थितियों पर आधारित मॉक अभ्यास का आयोजन कर तैयारियों को परखा जाएगा।

एनडीएमए के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस एक्सरसाइज से यह जानना और समझना आसान होगा कि विभिन्न स्तरों पर वास्तविक स्थिति और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय कैसा है। यदि कहीं कोई तकनीकी या अन्य दिक्कत आएगी तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। ताकि यात्रा के दौरान कहीं किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे। इस दौरान सभी जनपदों से चारधाम यात्रा की तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। देहरादून जनपद से अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी आरए जया बलूनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, एसीएमओ डा सीएस रावत सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने टेबल टॉप एक्सरसाइज में प्रतिभाग किया।

कहा कब खुलेंगे के कपाट

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को, केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई तथा बद्रीनाथ धाम के कपाट 04 मई को खुलेंगे। वही 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। पूरे विधि विधान के साथ में कपाट खोलने की तैयारियां चल रही है। राज्य सरकार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने में जुटी है। ताकि देवभूमि से सभी श्रद्धालु एक अच्छा संदेश लेकर जाए

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this