Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ खुलासाः पैसों के लालच में दोस्त ने ही की थी बाबू राम की हत्या
उत्तराखंड न्यूज़

खुलासाः पैसों के लालच में दोस्त ने ही की थी बाबू राम की हत्या

जसपुर कोतवाली क्षेत्र में गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि, मृतक का दोस्त है। पैसों के लालच में आकर उसने गला रेत कर दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का मोबाइल और खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं।  आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाबू राम की हत्या मामले में जसपुर कोतवाली पुलिस ने उसी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बीती 22 अप्रैल की सुबह सूचना मिली थी कि बिजली घर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान बाबू राम सिंह (उम्र 38 वर्ष) निवासी जसपुर (यूएस नगर) के रूप में हुई। जिस पर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, मृतक के भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया। जांच के दौरान जसपुर पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध को चिह्नित करते हुए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। इसी कड़ी 23 अप्रैल की रात जसपुर पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजा को भगवंतपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।
मकान के अंदर चारपाई, फर्श, सीढ़ी, छत पर मृतक का खून लगा हुआ था। जबकि, आरोपी के खून से सने कपड़े, दरी और मृतक के जूते मकान के अंदर मिले। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल खून से सना हुआ धारदार चाकू भी आरोपी के मकान से बरामद हुआ। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों को कब्जे में लिया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...