Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगा कॉरिडोर का किया शुभारंभः पार्किंग व राफ्टिंग सेंटर का हुआ शिलान्यास
उत्तराखंड न्यूज़

गंगा कॉरिडोर का किया शुभारंभः पार्किंग व राफ्टिंग सेंटर का हुआ शिलान्यास

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत यह काम किए जाने हैं। केंद्र सरकार इस कॉरिडोर निर्माण के होने वाले कामों के लिए पहली किस्त जारी कर चुकी है तथा इस योजना के तहत किए जाने वाले अन्य कार्यों के लिए डीपीआर तैयार करने का काम जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हरिद्वार और ऋषिकेश चार धाम यात्रा की पहले प्रवेश द्वार है। इन स्थानों पर बाहर से आने वाले यात्रियों को पार्किंग की सुविधा मिलना पहली जरूरत थी। अब तक देखा गया था कि पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती थी। यही नहीं यात्रा के दौरान सड़कों पर वाहनों के भारी दबाव और लोगों के द्वारा सड़कों के दोनों ओर अवैध तरीके से बेहतरतीब गाड़ियों को खड़ी करने के कारण कई-कई घंटे लंबे जाम लग जाते थे। उन्होंने कहा कि यहां पार्किंग की सुविधा विकसित होने से जाम से यात्रियों को मुक्ति मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग का व्यवसाय बहुत बड़े स्तर पर विकसित हो चुका है इसे अगर व्यवस्थित तरीके से किया जाए तो इससे युवाओं को रोजगार के अवसर ही नहीं पड़ेंगे बल्कि राज्य के साहसिक पर्यटन और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए एक बेहतर सफलता के द्वार खुल जाएंगे। हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों ही शहरों को इस कॉरिडोर के निर्माण से बड़ा फायदा होगा तथा रोजगार व व्यवसाय दोनों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...