Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ खाई में गिरी कार,एक की मौत,आठ घायल
उत्तराखंड न्यूज़

खाई में गिरी कार,एक की मौत,आठ घायल

Lavc57.107.100

जनपद के अंतर्गत आने वाले पैठाणी-चौरीखाल मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक का अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गयी। जबकि अन्य आठ लोग घायल हो गयी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
ानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के पैठाणी चौरीखाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष), निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धर्मेंद्र पेशे से ड्राइवर था, जबकि घटना में आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से बाहर निकाल कर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...