Home उत्तराखंड न्यूज़ फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड न्यूज़

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। ब्राह्मण समाज के लोगों ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर समाज के खिलाफ अपशब्द कहकर अपमान का आरोप लगाते हुए रूड़की सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो दिन पूर्व युवा ब्राह्मण नेता आशीष पंडित ने अपने कुछ साथियों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपनी एक फिल्म को चर्चाओं में लाने के लिए ट्विटर हैंडल में ब्राह्मण समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी लिखी थी। आरोप था कि इस प्रकार की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने का काम किया। वहीं तहरीर देकर आशीष पंडित ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ कारवाई की मांग की थी वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...