एप्पल मिशन में लगकर जगा रहे हैं स्वरोजगार की अलख

एप्पल मिशन में लगकर जगा रहे हैं स्वरोजगार की अलख

जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के देवघार ख़त के मुन्धौल गांव निवासी मुकेश जोशी ने बागवानी को रोजगार का जरिया बनाकर न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दिया बल्कि चंद रुपए की पगार के लिए मैदानों की खाक छानते बेरोजगार युवाओं के लिए एक प्रेरणा का संदेश भी दिया है।

बागवानी के व्यवसाय को दिया नया रूप

संभ्रांत सम्पन्न संयुक्त परिवार में 4 मई 1999 में जन्मे मुकेश जोशी के पिता दिनेश चन्द्र जोशी जल संस्थान में कार्यरत हैं जबकि रमोला जोशी कुशल गृहिणी हैं। मुकेश जोशी ने सिविल इंजिनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर हिमाचल प्रदेश के कोटखाई निवासी अवनीश चौहान से प्रेरित होकर स्वरोजगार की ओर रुख किया और संयुक्त परिवार के बरसों पुराने बागवानी के व्यवसाय को नया रूप दिया।

वर्तमान समय में मुकेश जोशी एप्पल मिशन योजना अंतर्गत 6100 – 6200 फीट यानी 1850 मीटर की ऊंचाई पर 1 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सेब रूट स्टाक प्रजाति की सघन खेती कर रहे हैं। विगत वर्ष ही एम-9 रूट स्टाक प्रजाति के 1000 हजार पौधें रोपित किए हैं, जिनमें गाला बिग बक्स (फ्लैश गाला) किंग रॉट, डार्क बैरोन गाला, डेविल गाला, गाला MGCP, टी रेक्स गाला, शीनिगा शिनिगो रेड गाला की प्रजाति शामिल हैं। एप्पल मिशन योजना अंतर्गत रोपित पौधे अभी 1 साल के है।

मुकेश जोशी ने बताया कि वर्ष 2024 में शुरुआती उत्पादन 10 हॉफ बॉक्स थे, जो 50-60 भी हो सकते थे लेकिन पौधे की ग्रोथ को नजर में रखते हुए प्रति प्लांट 3-4 फ्रूट लिया गया। कुछ हॉफ बॉक्स बिक्री के लिए मार्केट में उतारे गए जो कि 10 किलो का दाम 2,800 रुपए था मतलब 25 किलो का बॉक्स 7,000 रुपए।

युवाओं को रोजगार देने का रखा लक्ष्य

मुकेश जोशी बताते हैं कि आने वाले 2-3 साल में 5,000 अति संघन पौधे लगाने और साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का उनका लक्ष्य है। उनका कहना है कि आजकल के युवा अपने गांव और खेती किसानी को छोड़ कर 10,000-20,000 की नौकरी के लिए गांव से पलायन कर शहरों की तरफ जा रहे हैं जबकि वे अपने खेतों में बागवानी करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं और साथ में दूसरे लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।

बागवानी से स्वस्थ जीवन का रहस्य साझा करते हुए वे बताते हैं कि आप रोज अपने खेत में घूमने भी जाओ और अपने पेड़ पौधों की नियमित देखभाल के भी कर आओ। 1-2 घंटे बस आपने ये देखना है कि आपके पौधे को क्या जरूरत है? क्या पौधे में कोई बीमारी या रोग तो नहीं लगा? रोज बगीचे में जाकर यही ध्यान देना है और इससे शरीर कों भी नई ऊर्जा और ताजगी मिलती है।

जोशी बताते हैं कि बागवानी तो उनका पुश्तैनी व्यवसाय है, लेकिन वे विगत 6 साल से खुद बागवानी कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक से युक्त बागवानी में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं, आवश्यकता है एक सकारात्मक संकल्प सोच के साथ कार्य करने की।

– नीरज उत्तराखंडी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this