Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आपसी टक्कर के बाद बाइकों में आग लगने से दो की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

आपसी टक्कर के बाद बाइकों में आग लगने से दो की मौत, दो गंभीर

Lavc57.107.100

जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा-हल्द्वानी मार्ग पर  आपसी में टक्कर के बाद  तीन बाइकों  में आग लग गयी। जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि घटना कैसे हुई है। इसकी जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही पलों में आसपास मौजूद लोग सहम गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बाइकों की टकराने के बाद उसमें से चिंगारी निकली और पेट्रोल गिर गया। जिससे हादसा हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles