सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति डॉ चौहान से की मुलाकात

सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति डॉ चौहान से की मुलाकात

सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन से रेक्टर प्रोफेसर पलेम्याशोव क्रिल तथा विशिष्ट अतिथि प्रो-रेक्टर प्रोफेसर निकितिन जॉर्जी ने पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान से मुलाकात की। पंतनगर पहुंचने पर कुलपति ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत कुलपति सभागार में किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. एच.जे. शिव प्रसाद द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन से रेक्टर प्रोफेसर पलेम्याशोव क्रिल तथा विशिष्ट अतिथि प्रो-रेक्टर प्रोफेसर निकितिन जॉर्जी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य शैक्षणिक एवं शोध स्तर पर संभावित सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से छात्र एवं संकाय सदस्य विनिमय कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य करने तथा दोनों संस्थानों के विशेषज्ञों के अनुभवों को साझा करने के उपायों पर विचार किया गया।

कृषि नवाचार, उन्नत तकनीकी विकास, पशुचिकित्सा विज्ञान में नवीन अनुसंधान तथा सतत कृषि प्रणालियों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गहन मंथन किया गया। इस बैठक में विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशकगण तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. अनीता आर्या एवं डॉ. अमन कम्बोज ने भी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह बैठक दोनों देशों के बीच शैक्षिक, वैज्ञानिक और अनुसंधान गतिविधियों में दीर्घकालिक सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इसमें न केवल वर्तमान अनुसंधान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवाचार और तकनीकी उन्नयन पर बल दिया गया, बल्कि भविष्य की वैश्विक चुनौतियों को मिलकर समाधान निकालने की प्रतिबद्धता भी प्रकट की गयी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this