Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

तीस अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें सोमवार से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन सुबह 7 बजे से ही पंजीकरण केंद्रों पर पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। हरिद्वार में पंजीकरण कराने के लिए 20 काउंटर लगाए गए है।  जिसमें विदेशी नागरिक और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से काउंटर स्थापित किए गए हैं।
वहीं चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए आगे जिस तरह से सरकार के निर्देश होंगे, उसके अनुसार स्लॉट का आवंटन किया जाएगा। साथ ही यहां पर होल्डिंग एरिया भी डेवलप किए गए हैं। ताकि यात्रियों को उनमें रोका जा सके। पंजीकरण करने के लिए आए यात्रियों का कहना है कि पंजीकरण की जो व्यवस्था की गई है, यहां पर बहुत अच्छी की गई है। पंजीकरण शुरू हो चुका है और वह चारों धाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं, इसके लिए पंजीकरण कराने आए हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल का कहना है कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सोमवार से ऋषिकुल मैदान में प्रारंभ कर दिए गए हैं। इसके लिए 20 काउंटर लगाए गए हैं। जिससे चारधाम यात्रियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles