Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विवाद के चलते रुद्रपुर में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

विवाद के चलते रुद्रपुर में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या

दुकान पर कब्जे को लेकर की गई हत्या
हत्यारों की पहचान कर ली गई है जल्द ही होगी गिरफ्तारीः एसएसपी
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
रुद्रपुर में दुकान विवाद के चलते देर रात पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गल्ला मंडी में ईश्वर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय गुरमेज सिंह और मनदीप सिंह की दुकान विवाद के चलते देर रात गोली मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ईश्वर कालोनी, रुद्रपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र गुरमेज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात 2ः20 बजे अवधेश कुमार सलूजा व दिनेश कुमार सलूजा पुत्र सुन्दर दास सलूजा निवासी मॉडल कालोनी रुद्रपुर व उनके साथ 10-15 अज्ञात लोग जेसीबी के साथ उनकी गल्ला मंडी स्थित दुकान लुधियान एग्रो ट्रेडर्स में तोड़-फोड़ कर रहे थे।
उनके चौकीदार ने फोन पर बताया तो वह अपने भाई और पिता के साथ मौके पर अपनी दुकान पर आये और उनसे दुकान तोड़ने से मना किया कि रात को दुकान क्यों तोड़ रहे हो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने इन लोगो पर गोली चला दी जो उनके भाई मनदीप सिंह व पिता गुरमेज सिंह को लग गई गोली लगने से उनका छोटा भाई व पिता मौके पर ही खत्म हो गये। यह सारी घटना उनकी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वह डीवीआर में रिकार्डिंग देखकर बाकी लोगों की भी पहचान करेंगे। पुलिस द्वारा हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गल्ला मण्डी स्थित लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स दुकान को लेकर ईश्वर कॉलोनी निवासी गुरमेज सिंह व मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा तथा अवधेश सलूजा के बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था।
सोमवार तड़के दिनेश सलूजा पक्ष के लोग जेसीबी मशीन लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गये। उन्होंने जेसीबी से दुकान को तोड़ना शुरू कर दिया। गार्ड ने इसकी जानकारी गुरमेज सिंह को दी। गुरमेज ने सीसीटीवी कैमरे से लाईव जानकारी देखा तो कुछ लोग दुकान को जेसीबी से तोड़ रहे थे जिस पर गुरमेज सिंह अपने बेटे सुरेन्द्र सिंह और मनप्रीत के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के समीप पहुंचते ही दिनेश पक्ष के लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से 60 वर्षीय गुरमेज सिंह और उनका पुत्र 26 वर्षीय मनप्रीत लहुलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से मंडी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके से हनी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल गुरमेज और मनप्रीत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोलीकाण्ड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यापारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
बताया जाता है कि घटना के दौरान पुलिस को 112 पर सूचित किया गया था लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। मृतक के पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने यह दुकान पहले किराये में ली थी बाद में इसे 48 लाख में खरीद लिया था।
मृतक के पुत्र सुरेन्द्र सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि रात 2ः20 बजे अवधेश कुमार सलूजा व दिनेश कुमार पुत्र सुन्दर दास सलूजा निवासी माडल कालोनी रुद्रपुर व इनके साथ अज्ञात 10-15 लोग जेसीबी के साथ दुकान गल्ला मण्डी पर तोड फोड कर रहे थे। चौकीदार ने फोन पर बताया तो वह भाई मनप्रीत और पिता गुरमेज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे  दुकान तोड़ने से मना किया कि तो जान से मारने की धमकी देने लगे जब रोकने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने ताबडतोड गोली चला दी पिता गुरमेज सिंह और भाई मनप्रीत को लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसी कैमरे में भी कैद हुयी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...