Home उत्तराखंड न्यूज़ हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

हरिद्वार में हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है इतना ही नहीं सुरक्षा एजेंसी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है और इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसी को कड़े पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश जारी कर रखे हैं। इसी के मद्देनजर हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात करने के साथ ही सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व आईटीबीपी के जवानों ने गंगा घाटों सहित बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च।

देवों की भूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा प्रारंभ हुई लगभग एक सप्ताह का समय गुजर गया है। चार धाम यात्रा पर बड़ी संख्या में दूर दराज अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु यात्रा के लिए उत्तराखंड के धामों पर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चार धाम यात्रा को लेकर सभी तमाम तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई थी और चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को हर स्थिति पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश जारी कर रखे हैं। चार धाम यात्रा में पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...