कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने धर्मनगरी हरिद्वार में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए मां गंगा की आरती की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार पहुंची और उन्होंने गंगा तट पर आरती में हिस्सा लिया।
आरती के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सेना के अधिकारी व सैनिक, पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं और पिछले तीन दिनों में पूरी दुनिया ने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कितना मजबूत है।


Leave a comment