Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व विधायक चैंपियन व विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

पूर्व विधायक चैंपियन व विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज

पूर्व विधायक चैंपियन के चालक ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ करने, मारपीट और गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने समेत एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि उमेश पक्ष की ओर से भी पूर्व विधायक के खिलाफ गाड़ी में साइड मारने और लाठी डंडे और सरियों से गाड़ी में तोड़फोड़ करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

विधायक उमेश कुमार के चालक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक किया और गाड़ी में साइड मारने के बाद लाठी डंडों से और सरियों से तोड़फोड़ की जबकि चैंपियन के चालक ने तहरीर देकर उमेश कुमार और उनके समर्थकों पर गाड़ी में टक्कर मारने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हैं तहरीर दी थी।

बता दें कि विगत शुक्रवार की शाम करीब 3ः30 बजे रुड़की लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के समीप पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद हो गया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles