Home उत्तराखंड न्यूज़ लावारिस खडी कार में मिला सुसाइड नोट, पुलिस ने की मामले की जांच शुरू
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

लावारिस खडी कार में मिला सुसाइड नोट, पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर के किनारे शनिवार को एक कार लावारिश मिली। कार से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच में कार मालिक लक्सर निवासी युवक पाया गया है। पुलिस प्रथम दृृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए युवक की तलाश गंगनहर में कर रही है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह चेतक पुलिसकर्मी रेगुलेटर पुल निकट जटवाड़ा पुल पर रूटीन गश्त करते हुए पहुंचे। वहां एक कार इको स्पोर्ट सफेद रंग खड़ी थी। गाड़ी के बोनट के ऊपर एक चाबी रखी थी। शक होने पर गाड़ी को खोलकर देखा तो गाड़ी के डेश बोर्ड से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ।

इसके बाद आसपास जांच करने पर गंगनहर के किनारे एक जोड़ी चप्पल मिली। चेतक पुलिस ने तत्काल यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को दी। जांच में पता चला कि गाड़ी अरुण धीमान पुत्र सोम दत्त धीमान निवासी ग्राम फतवा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी मालिक के भाई पंकज से संपर्क किया गया। पंकज धीमान अपने पिता सोमनाथ धीमान के साथ मौके पर पहुंचे।

पंकज ने बताया कि यह गाड़ी उसके भाई अरुण धीमान की है। अरुण का उसकी पत्नी से पिछले 6 माह से विवाद चल रहा है। जिसका तलाक केस कोर्ट में चल रहा है। जल पुलिस की मदद से वोट से आसपास गंगनहर में सर्चिंग की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...