Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हेमकुंड साहिब में पहुंच रहे हैं रिकार्ड तोड यात्री
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

हेमकुंड साहिब में पहुंच रहे हैं रिकार्ड तोड यात्री

हेमकुंड साहिब यात्रा में रविवार को सर्वाधिक तीर्थयात्री पहंचे थे। खास बात यह है कि हेमकुंड में अब बर्फ तेजी से पिघल रही है। हेमकुंड साहिब में सरोवर से बर्फ पूरी तरह से पिघल चुकी है। जिससे श्रद्धालुओं को पवित्र सरोवर में स्नान करने में या फिर अन्य खतरे नहीं है। हालांकि अटलाकोटी से हेमकुंड तक अभी भी रास्ते के दोनों ओर अभी भी एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। रविवार को हेमकुंड साहिब में झमाझम बर्फबारी हुई है। कपाट खुलने के बाद यह पहली बर्फबारी है। सोमवार को मौसम साफ होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब का रूख किया।

रविवार को सुबह से मौसम साफ था। 2200 से अधिक तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शनों को आए। कपाट खुलने से लेकर अब तक 17478 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। बताया कि दोपहर दो बजे बाद मौसम का मिजाज बदला व झमाझम बर्फबारी हुई। जिसका यात्रियों ने खूब आनंद उठाया। सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

जून माह में बर्फ का अंदेशा किसी भी तीर्थयात्री को नहीं था। इस दौरान तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के दौरान कहीं देर तक धाम में ही जमे रहे। सायं तक क्षेत्र में बर्फबारी होती रही। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दो इंच तक बर्फ गिरी है। गिरी बर्फ तेजी से पिद्यल भी रही है। कहा कि हेमकुंड यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है। सुलतान विंड अमृतसर से पहुंचे प्रकाश कौर ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दर्शनों के साथ बर्फबारी का आनंद अकल्पनीय है। सचमुच यह क्षेत्र देवभूमि है। अमृतसर निवासी रणजीत कौर हेमकुंड स्वजनों के साथ आए हैं उनका कहना है कि हेमकुंड साहिब में माथा टेकने आए थे हेमकुंड में जिस प्रकार यात्रा के दौरान बर्फबारी हुई है उससे उनकी यह यात्रा यादगार हो गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...