Home उत्तराखंड न्यूज़ चोरी किए गए बिजली के तार व लोहे के एंगल सहित तीन गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

चोरी किए गए बिजली के तार व लोहे के एंगल सहित तीन गिरफ्तार

धीरज द्वारा कटा पत्थर विकासनगर मे स्वंय की कबाडी की दुकान बताया। बताया कि उन्होने अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर जाखणीधार पावर हाऊस तथा रजाखेत सोलर प्लांट के पास से बिजली के तार चोरी किये है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अभी तीन फरार, तलाश जारी व घटना में प्रयुक्त दो वाहन बरामद
टिहरी। पहाड़ो से कई कुन्तल बिजली (एल्मूनियम) के तार व लोहे के एंगल चुराने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराया गया माल व घटना में प्रयुक्त दो चौपहिया वाहन बरामद हुआ है। हालांकि मामले के तीन आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
बीती 31मई को सुनील जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी निवासी 33/11 केवी नई टिहरी कार्यस्थल 33/11 के.वी. सब स्टेशन जाखणीधार ने कोतवाली नई टिहरी में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके कार्यस्थल जाखणीधार सब केवी पावर स्टेशन से 27 मई की रात अज्ञात चोरों द्वारा बिजली एल्यूमिनियम के तार व लोहे के एंगल चोरी कर लिए गये है। मामले मेें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को पता चला कि घटना वाली रात एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्षेत्र में देखा गया है। जिस पर पुलिस ने एक सूचना के अधार पर कोटेश्वर रोड जीरो पाइण्ट के पास बीती रात तीन चोरों को दो चौपहिया वाहनों सहित हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अंकित पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम गैर पटृी मुगर शन्ति थाना पुरोला जनपद उत्तरकाशी, धीरजनाथ पुत्र सोमनाथ निवासी ग्राम डुमेढ थाना विकासनगर जनपद देहरादुन व सर्वेस पुत्र घपलियालाल निवासी ग्राम कफनोल थाना पुरोला पटृी मुगर शन्ति जनपद उत्तरकाशी बताया। वाहनों की तलाशी में चुराया गया माल व आरी व कटर बरामद हुए। पूछताछ में अंकित द्वारा बताया गया कि मै बिजली ठेकेदार रोहित भाटी निवासी ऋषिकेश के साथ बिजली (पोल व लाईन ) का काम करता था, इसी दौरान मेरा सम्पर्क धीरज नाथ कबाड़ी निवासी कटा पत्थर विकासनगर से हुआ था जिसने बिजली के तार अच्छी कीमत पर बेचने के लिए बताया था लालच मे आकर मैने अपने साथी सर्वेश व धीरज व दो मेरे गांव के रिस्ते मे चाचा तथा एक लाखामण्डल के लडके के साथ मिलकर बिजली के तार चोरी करने का प्लान बनाया। इसके लिए धीरज ने हमारी गाडियों में तेल डलवाने के लिए 7000 रूपए दिये थे, वाहन मे तेल डलवाकर हम सभी उसी दिन विकासनगर से जाखणीधार आये जहां पर हमने रात्रि मे पावर हाउस से बिजली एल्यूमिनियम के तार व लोहे के एंगल चोरी किये हैं, तथा आगे चलकर और माल की तलाश करते हुए रजाखेत मे एक सोलर प्लांट से केबिल थ्री फेस वायर करीब डेढ कुन्तल टुकडों मे काटकर चोरी किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...