Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ फर्जी मालिक बनवारी लाल बनाकर परवल निवासी सलमान ने किया फर्जीवाड़ा कराई पांच रजिस्ट्रियां
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

फर्जी मालिक बनवारी लाल बनाकर परवल निवासी सलमान ने किया फर्जीवाड़ा कराई पांच रजिस्ट्रियां

धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट के तहत है पहले भी कई मुकदमे 
देहरादून। परवल निवासी सलमान पुत्र असलम ने बड़ा फर्जीवाड़ा कर पांच रजिस्ट्रियां कराकर करोड़ों रुपए डकार लिए। जानकारी के अनुसार मौजा ईस्ट ऑफ टाऊन मै खसरा नंबर 870 मै खातेदार बनवारी लाल पुत्र भरोसी लाल मालिक व स्वामी चले आ रहे हैं क्षेत्र मै रहने वाले भूमाफियाओं सलमान,जाहिद,रहमान ने असली मालिक बनवारी लाल के स्थान पर फर्जी मालिक बनाकर नोएडा निवासी कपिल यादव व उसके साथियों को पांच रजिस्ट्रियां कर करोड़ों रुपए हड़प लिए फर्जीवाड़ा खुला तो असली मालिक बनवारी लाल के भाई रामकिशन ने एक शिकायत पुलिस को दी तो जांच शुरू हुई फर्जीवाड़े की भनक नोएडा निवासी कपिल यादव व उसके साथियों को हुई तो वो भी भौचक रह गए उन्होंने भी पुलिस को अपने साथ हुए फर्जीवाड़े व उनसे करोड़ों रुपए हड़पने की आप बीती सुनाई उधर भूमाफियाओं को भी इस बात की भनक लग गई कि सारा फर्जीवाड़ा अब खुल चुका तो गिरोह मै शामिल सलमान, जाहिद उर्फ भूरा, रहमान, फरार हो गए जानकारी मै आया है कि सलमान निवासी परवल पर पहले भी कई मुकदमे धोखाधड़ी के कई
थानों में दर्ज है एवं गैंगस्टर एक्ट भी आरोपी पर लगी हुई है फिलहाल पुलिस की और से सभी आरोपियों की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...