Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में कार्रवाई से कांग्रेस संतुष्ट नहीं
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में कार्रवाई से कांग्रेस संतुष्ट नहीं

नगर निगम की भूमि खरीद घोटाले में आज 3 जून को 2 आईएएस समेत 7 अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। इनमें हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह और तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी भी शामिल हैं। इस मामले में अब तक 12 अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस, धामी सरकार के इस एक्शन से संतुष्ट नहीं है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में अन्य उच्च अधिकारी और सफेद कॉलर नेताओं के शामिल होने की बात कहते हुए उन पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। करन माहरा ने सरकार की इस कार्रवाई को कांग्रेस के दबाव में की गई कार्रवाई बताते हुए इसे केवल दिखावा कहा है। उन्होंने कहा कि सस्पेंड किये गए अधिकारी को कार्मिक ओर सतर्कता विभाग में अटैच करना कई सवाल खड़ा करता है।

आपको बता दें कि आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा हरिद्वार दौरे पर थे। उन्होंने हरिद्वार के नगर निगम भूमि खरीद घोटाले पर निलंबित किए गए दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं उन सभी अधिकारियों को यह चेतावनी के साथ बताना चाहूंगा, कि यह सब उन्हीं अधिकारियों के लिए नसीहत है, जो बड़े नेताओं और बड़े अफसर के चक्कर में ऐसे कार्य करते हैं। उसके बाद ऐसे अवसरों पर ही कार्रवाई होती है और वह नेता और वह बड़े अफसर मौज में रहते हैं।

कांग्रेस ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उसके बाद सरकार ने इन अधिकारियों पर कार्रवाई की। आज जब इन्हें पता था कि मैं हरिद्वार में आकर धरने पर बैठ रहा हूं, इसलिए आज ही इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। आखिर क्यों सरकार द्वारा इसको स्वत संज्ञान नहीं लिया गया और उसके बाद भी दिखावे के लिए यह कार्रवाई की गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles