गुलदार हमले के बाद वन विभाग अलर्ट मोड़ पर, ड्रोन, कैमरा ट्रैप्स और दूरबीन से गुलदार की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर

गुलदार हमले के बाद वन विभाग अलर्ट मोड़ पर, ड्रोन, कैमरा ट्रैप्स और दूरबीन से गुलदार की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर

विगत दो जून को एकेश्वर ब्लॉक के मुण्डियाप गांव में गुलदार के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग की दो टीमें गांव में डटी हैं। गुलदार को पकड़ने के लिये क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाये गये हैं। इसके अलावा ड्रोन सहित अन्य उपकरणों से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

दो जून को मुण्डियाप गांव में गुलदार ने स्थानीय ग्रामीण पूरण सिंह को मार डाला था। इस घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग की टीम गुलदार प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। गढ़वाल वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी आईशा बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल निगरानी शुरु कर दी है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ड्रोन, कैमरा ट्रैप्स और दूरबीन की मदद से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति मिलने पर क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाये गये हैं। साथ ही ट्रैंक्विलाइजिंग टीम को तैनात किया गया है।

आईशा बिष्ट ने बताया कि विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए दो टीमें गठित की हैं। एक टीम गुलदार की गतिविधि पर नजर रखे हुए है, जबकि दूसरी टीम ग्रामीणों से संवाद और रात्रि गश्त के जरिए उन्हें भयमुक्त करने का प्रयास कर रही है। वन विभाग की टीम द्वारा नियमित रात्रि गश्त की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की भी अपील की है।

विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों को समय-समय पर उचित जानकारी व परामर्श प्रदान किया जाय।‌ उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से वन विभाग की टीम ने मुलाक़ात कर‌ उन्हें नियमानुसार मुआवज़ा प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया इस संबंध में सभी आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही प्रगति पर है। आईशा बिष्ट ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें और विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। क्षेत्र की सुरक्षा एवं सामान्य स्थिति की बहाली हेतु वन विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

– राजेन्द्र शिवाली

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this