Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कैंची धाम में पहुंचने वालें लोगों को जाम ने किया बेहाल
उत्तराखंड न्यूज़

कैंची धाम में पहुंचने वालें लोगों को जाम ने किया बेहाल

कई-कई घंटों तक लोग फंसे रहे जाम में, व्यवस्थाएं हुई धड़ाम
टैक्सी वाहन चालक शटल सेवा के तय टिकट 50 रुपये के बजाए वसूल रहे 300 रुपये
लोगों को पैटल चलकर पहुंचना पड़ रहा धाम  
नैनीताल। गर्मियों की छुट्टियां मनाने ऊत्तराखण्ड के कैंचीधाम, नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा, रानीखेत या अन्य जगह आ रहे पर्यटक घंटों-घंटों सड़कों के ट्रैफिक जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। पुलिस की नाकाफी व्यवस्था, सड़कों को जाम रहित बनाने में नाकाम दिख रही है। ग्रीष्मकाल में मैदानों की तेज गर्मी से बचने के लिए वहां रहने वाले लोग अपने परिवारों को लेकर पहाड़ों की ठंडी वादियों में पहुंचते हैं। ऐसे ही ऊत्तराखण्ड का कुमाऊं क्षेत्र भी पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है। इन दिनों, नैनीताल और कैंचीधाम में बड़ी संख्या में भक्त और पर्यटक अपने परिवारों, मित्रों और संबंधियों के साथ पहुंच रहे हैं।
नैनीताल आए अधिकतर पर्यटक कैंचीं जाना और कैंचीं आए अधिकतर पर्यटक नैनीताल जाना नहीं भूलते हैं। वीकेंड की छुट्टी मनाने नैनीताल पहुंचे पर्यटकों की भारी संख्या के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। नैनीताल भवाली मार्ग में कई किलोमीटर जाम लगा रहा और बाबा नीब करौली महाराज के दर्शनों के लिए कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालु नैनीताल-भवाली मार्ग में घन्टो जाम में फंसे रहे। भावली टैक्सी वाहन चालक शटल सेवा के लिए 50 रुपए का टिकट तय हुआ है, लेकिन टैक्सी वाहन चालक पर्यटकों से 300 रुपये वसूल रहे हैं।
पर्यटकों को इससे बेफिजूल में जेब ढीली करनी पड़ रही है। पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैंचीधाम जाने वाले पर्यटक वाहनों को भवाली सेंटोरियम के समीप बनी पार्किंग में खड़ा कराकर शटल सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंचीधाम तक भेजा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...