Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाला गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाला गिरफ्तार

शराब पीकर सरेराह गुंडागर्दी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सत्यापन न कराने पर आरोपी के मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गयी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह थाना मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट के पास नशे की हालत में सारेराह हुड़दंग कर आमजन को परेशान कर रहा है।

इस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हुड़दंग कर रहे युवक बलवीर पुत्र फते सिंह, निवासी रंडोली चमोली हाल निवासी कंट्री इन होटल, कैमल बैक रोड को माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट से गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, साथ ही युवक का सत्यापन न कराने पर युवक के मकान मालिक के विरूद्ध भी 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...