विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां आरम्भ हो गई हैं। इस वर्ष चारों धामों के कपाट अप्रैल माह में ही खुल रहे हैं। इसलिए कम समय में तैयारियां पूरी कर पाना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। अप्रैल माह में यात्रा के शुरू होने के लिए परिवहन विभाग, होटल व्यवसायी तथा अन्य सभी लोग तैयारियां करने में जुट गये हैं।
इस वर्ष 29 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई है। परम्परा के अनुसार अक्षय तृतीय को गंगोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। केदारनाथ धाम के कपाट बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि से एक या दो दिन पूर्व निकाली जाती है। शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ में 20 फरवरी महाशिवरात्रि को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। इस वर्ष गत वर्ष से करीब दस दिन पहले ही चारधाम यात्रा आरम्भ हो जाएगी।


Leave a comment