राज्यपाल ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, मंदिर में पूजा कर विश्व कल्याण की कामना

राज्यपाल ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, मंदिर में पूजा कर विश्व कल्याण की कामना

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि तथा उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।

केदारनाथ दर्शन के बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। राज्यपाल के केदारनाथ धाम आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल पैदल मार्ग से मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ का अभिषेक एवं पूजन-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली और राज्य की उन्नति की भी कामना की।

मंदिर परिसर में राज्यपाल ने तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों से भेंट की। पारंपरिक मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि से उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर को अत्यंत आध्यात्मिक एवं भावनात्मक अनुभव बताते हुए कहा, “केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की उपस्थिति का अनुभव होता है। इस पवित्र भूमि पर कदम रखते ही मन ध्यानमग्न हो जाता है।” पूजन के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में एकत्र श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और “बाबा केदारनाथ की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।

पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण (डी.डी.एम.) ने राज्यपाल को धाम में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

राज्यपाल को बताया गया कि अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य अंतिम चरण में हैं। राज्यपाल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में यात्रा प्रबंधन और पुनर्निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन, मंदिर समिति, पुलिस विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा अन्य सहयोगी एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि “चारधाम यात्रा को सफल, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने में आप सभी की भूमिका प्रशंसनीय है।”

केदारनाथ धाम के बाद राज्यपाल बदरीनाथ के लिए रवाना हुए उन्होंने वहां पहुंचने के बाद कहा कि भगवान बदरी विशाल के दिव्य दर्शन एवं विशेष पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन धरा पर पहुंचते ही मन श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हो उठा। देश और उत्तराखंड की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना की।

इस दौरान धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय हैं, जिन्होंने चारधाम यात्रा को व्यवस्थित और श्रद्धाभाव से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह विकास कार्य आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this